Govind Mtha

Swami Vishwadevananda ji Maharaj

कालिकाराधको नित्यं ज्ञानदीक्षाप्रदायकः।
गुरुदेव!नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥१

नित्य प्रति काली मां की आराधना करने वाले, ज्ञान व दीक्षा प्रदान करने वाले, निर्वाण पीठ के नायक, गुरुदेव! आपको प्रणाम है।

रहःपूजनसन्तुष्टो महादेवीप्रपूजकः ।
गुरुदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥२

एकान्त में पूजन करके संतुष्ट होने वाले, महादेवी की प्रकृष्ट पूजा करने वाले, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

गीतारहस्यवक्ता यो महानिर्वाणदायकः।
गुरुदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥३

गीता का रहस्य बताने वाले, महानिर्वाण देने वाले, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

वेदाद्वैतमताचार्यस्सर्वलोकैकदेशिकः।
गुरुदेव नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥४

वेद एवं अद्वैत मत के आचार्य, सारे संसार के प्रमुख देशिक (राह दिखाने वाले),निर्वाण पीठ के नायक, गुरुदेव को प्रणाम है।

ऊर्ध्वरेता महाज्ञानी शिष्यानुग्रहकारकः ।
गुरुदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥५

ऊर्ध्वरेता (जिन्होंने रेतस् तत्व का ऊर्ध्वगमन किया है), महाज्ञानी, शिष्यों पर अनुग्रह (कृपा) करने वाले, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

जगद्वन्द्यो मुनिश्रेष्ठस्तत्त्वज्ञानप्रदायकः।
गुरुदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥ ६

जगत् में वन्दनीय, श्रेष्ठ मुनि, तत्वज्ञान प्रदान करने वाले, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

करुणामुदितासिन्धुर्भक्तितत्त्वप्रबोधकः।
गुरुदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥७

करुणा और मुदिता (प्रसन्नता) के सागर, भक्ति तत्व के प्रबोध वाले, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

आचार्योऽधिगतस्तत्त्वं मुक्तिज्ञानप्रदायकः।
विश्वदेव! नमस्तुभ्यं निर्वाणपीठनायक ॥८

तत्त्व को जानकर जो आचार्य, मुक्ति ज्ञान का प्रसार करते हैं, ऐसे विश्वदेव स्वरूप, निर्वाण पीठ के नायक गुरुदेव को प्रणाम है।

 ॥ अनन्तविरचिता गुरुमहिमा ॥

।। यह अनन्तबोध चैतन्य द्वारा विरचित गुरुमहिमा है।।

Category : Blog